मंत्री जी हाज़िर हो
लखनऊ| एक तरफ लोकतंत्र का बड़ा उत्सव हो रहा है| तो दूसरी तरफ क़ानून की धज्जी उड़ रहे है| सुप्रीम कोर्ट के तमाम आदेश के बावजूद अखिलेश यादव कि समाजवादी सरकार के एक अह्म और बहुचर्चित मंत्री गायत्री प्रजापति का पुलिस पता भी नहीं लगा पा रही है| मंत्री जी पर नाबालिग से बलात्कार का आरोप है| पीडिता थरथर काँप रही है की उसको अभी भी प्रताड़ित करने के सम्भावना बनी हुई है परन्तु पुलिस मंत्री जी को खोज भी नही पा रही है|
उडती चिड़िया गायत्री प्रजापति को लोगो के बीच, विभिन्न सभाओ में, यहाँ तक कि मुख्यमंत्री जी की सभा में देख रही है| परन्तु पुलिस कोई चिड़िया तो है नहीं की हवा में उड़कर मंत्री जी को देखले| और मात्र देखने से क्या होगा| किस दरोगा में इतनी हिम्मत है कि BPL से तरक्की कर बड्डे करोडपति बने “भूमि खनन मत्री जी” को पकड कर अदालत में पेश करे| भले ही सुप्रीम कोर्ट आवाज़ लगाती रहे कि “मंत्री जी हाज़िर हो|”




