अमित शाह जी आपने यह अच्छा नही किया
अमित शाह एवं केशव प्रसाद मौर्या
अमित शाह को विरोधी तो खतरनाक मानते ही है परन्तु बीजेपी में भी लोग उनकी चाल से पनाह मांगते नज़र आते है| जिस तरह 2014 और अभी निपटे उत्तर प्रदेश के चुनाव में उन्होंने चुनावी गणित फैलाया उससे बड़े बड़े पनाह मांग गए| निश्चित तौर पर इस चुनाव में उनकी रणनीति भविष्य में IIM में रिसर्च का विषय बनाने वाला है|
परन्तु उडती चिड़िया अपना कीमती इन्टरनेट का डाटा अमित शाह की विरुदावली गाने के लिए खर्च नही कर रही है| बल्की उडती चिड़िया आपको अमित शाह की उन शातिर चाल के बारे में बताने जा रही है जो वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को चुनने में इस्तिमाल कर रहे है|
अब देखिये 11 को मतगणना हो गई| आज 16 हो गई| अमित शाह ने वादा किया था कि आज के दिन मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर दिया जाएगा| परन्तु जब 12-1 बजे पत्रकारों ने उनको घेरा और संभावित नाम के लिए दबाव डालने लगे तब उन्होंने बड़ी चालाकी से “सम्भावित मुख्यमंत्री” का नाम सुझाने का काम बगल में खड़े केशव प्रसाद मौर्या पर डाल दिया| अमित शाह का यह कार्य इतना अप्रत्याशित था की केशव प्रसाद मौर्या मुस्कुराकर रह गए| सबको पता है की मौर्या स्वयं मुख्यमंत्री के पद के प्रमुख्य दावेदार है और अमित शाह ने बड़ी चालाकी से उनका पत्ता काट दिया|
अब अमित शाह की इस चालबाजी से केशव प्रसाद मौर्या का दिल धडक गया तथा उनका ब्लड प्रेशर हाई हो जाने के कारण उनकी तबियत बिगड़ गई जिस वजह से उन्हें दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। भगवान उनको लम्बी उम्र दे|
परन्तु अमित शाह जी आपने यह अच्छा नही किया|




