हरियाणा में बैंकों में 1000 करोड़ का कालाधन हुवा सफेद

हरियाणा में बैंकों में 1000 करोड़ का कालाधन

हरियाणा में बैंकों में 1000 करोड़ का कालाधन

जहाँ एक तरफ देश प्रान्तों में होने वाले चुआवो पर निगाह बनाये हुए है, वही केन्द्रीय सरकार डंडा लेकर काला धान के पीछे पड़ी हुयी है| उसी मुहीम का असर है की हरियाणा में एक बड़ा हवाला रैकेट पकड़े गया है जिसके ज़रिये 1000 करोड़ रुपए के कालेधन को सफेद किया था। इस रैकेट ने बैंकों में बेनामी खाते बनाए हुए थे, जिसके चलते हजार करोड़ का कालाधन सफेद किया गया।

हवाला का ये गोरखधंधा हरियाणा के चरखी दादरी से चल रहा था। बैंकों की मिलीभगत से ही ये गोरखधंधा चल रहा था। आयकर विभाग की जांच में इस रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। सूत्रों के मुताबिक इस जांच से हवाला के एक एंट्री ऑपरेटर समेत कालेधन को सफेद करने वाले 18 आरोपियों पर शिकंजा कस गया है। वहीं कुछ बैंकों के अफसर भी जाचं के घेरे में हैं। पीएम मोदी द्वारा की गई नोटबंदी में इतना कालाधन सफेद करने का यह सबसे सनसनीखेज मामला साबित हो सकता है। आयकर विभाग के अधिकारी इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।

यह देखना दिलचस्प होगा की इस खुलासे का असर पंजाब तथा उत्तर प्रदेश के चुनावों पर क्या और कितना पड़ेगा|

Comments

comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *