सांप को बचाओगे तो वह ज़रूर काटेंगा

सांप को बचाओगे तो वह ज़रूर काटेंगा

इस रविवार को नैगाँव के एक बच्चे की सांप के काटने से उस समय मौत हो गई जब वह उसे बचा कर जंगल में सुरक्षित छोड़ने गया| बच्चे का नाम अवेज़ मिस्त्री है और वह मात्र 19 वर्ष का ही था| वह सांपो और दुसरे भयंकर जानवरों को मुसीबत से निकाल कर सुरक्षित पहुचाया करता था|

बताया जाता है कि उसे इसी नवम्बर में भी कोबरा ने काटा था|

इस रविवार सांध्यकाल 5 बजे शाम पास कि बिल्डिंग से कुछ पड़ोसियों ने अवेज़ मिस्त्री की माँ रुकैया से उनके बिल्डिंग में दिखाई दिए कोबरा को पकडवाने का अनुरोध किया| उस समय अवेज़ मिस्त्री बहार गया था और रुकैया ने लोगो को बताया कि उसके बच्चे ने यह काम छोड़ दिया है| फिर भी बार बार अनुरोध करने पर अवेज़ मिस्त्री आने पर कोबरा पकड़ने चला गया|

अवेज़ मिस्त्री ने उस कोबरा को पकड कर एक बैग में बंद कर दिया| इस दौरान उसके दाहिने हाँथ पर सांप ने काट लिया| परन्तु अवेज़ मिस्त्री अपना काम करता रहा| यह सारा वाकया का विडियो भी बनाया गया|

सांप को जंगले में सुरक्षित छोड़ जब 9 बजे रात अवेज़ मिस्त्री वापस आया तो उसने बताया कि उसे 4-5 जगह सांप ने काट लिया है| उसकी हालत ख़राब होने लगी तो उसे तुरंत नालासोपारा के intensive care unit में लाया गया| जहाँ इलाज के बाद भी उसे नही बचाया जा सका|

बताया जाता है कि अवेज़ मिस्त्री को सांप पकड़ने की कोई ट्रेनिंग नही मिली थी| परन्तु उसने कई बार अनेक कोबरा को पकड कर संजय गाँधी नेशनल पार्क में छोड़ा था|

सही कहा गया है कि सांप को बचाओगे तो वह ज़रूर काटेंगा|

(समाचार वाया TOI)

Comments

comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *