विक्रम बैताल और युगपुरुष
बैताल को कंधे पर लाद विक्रम फिर से निकल पड़े| अपने आदत के अनुसार बैताल ने विक्रम को कहानी सुनानी शुरू की|
सुनो राजन! पश्चिमी अफ्रीका में सिएरा लियॉन(Sierra Leone) नामक एक छोटा सा देश है जिसका टोटल एरिया 72 km2 और जनसँख्या 71 लाख के करीब है| आमतौर पर यहाँ तानाशाहों का राज रहता है| परन्तु अचानक 29 अप्रैल 1992 अपने हीरो उत्पादन के लिए प्रसिद्द इस देश की सत्ता को वैलेंटाइन मेल्विन स्त्रस्सर ( Valentine Esegragbo Melvin Strasser) ने हथिया लिया| उस समय तक 25 वर्षीय मेल्विन स्त्रस्सर उस देश कि सेना में कैप्टेन था जो भाग्यवश उस देश का भाग्यविधाता बन गया|
उस समय तक 10 वर्ष से भयानक भ्रष्टाचार से ग्रसित सिएरा लियॉन देश ने इस नवयुवक नेता का दिल खोल कर स्वागत किया| लोग वैलेंटाइन मेल्विन स्त्रस्सर को मसीहा कहने लगे| इसके नाम से कलेंडर बने| लोगो ने अपने घर में इस सुंदर कमसिन नेता वैलेंटाइन मेल्विन स्त्रस्सर की फोटो लगे| चारो ओर इसके नाम का ज़हूर था| लोगो को लगा कि जिसका देश को इंतज़ार था वह आ गया|
दूसरी तरफ वैलेंटाइन मेल्विन स्त्रस्सर से और भी कम उम्र परन्तु अनुभवहीन लोगो कि कबिनेट बनाई इसका नाम National Provisional Ruling Council रखा गया|
सत्ता पाय किसे मद नाही-वाली बात यहाँ भी चरित्रार्थ हुए| सरकारी मीटिंग रंगा-रंग कार्यकर्मो के बीच होने लगी| प्रसिद डिस्को “Ain’t No Stoppin’ Us Now” को राष्ट्रगान बनाये जाने पर विचार होने लगा| वैलेंटाइन दिवस और बॉब मारली का जन्मदिन राष्ट्रिय पर्व के रूप में मनाया गया| Kabasa Lodge, राष्ट्रपति भवन, डिस्को में बदल गया| एशोआराम का वह दौर चला की उसके सामने शाहजहाँ का दरबार भी फीका पद जाए|
अंत: लोगो का सपना टूटने लगा| पिछले सारे तानाशाहों की अपेक्षा लोग इस तानाशाह से घृणा करने लगे क्योंकि इसने लोगो के सपने जगाये थे परन्तु उसको पूरा करने की अपेक्षा उनको चूर चूर कर दिया|
अफिरिका में तख्ता-पलट कोई नई बात नहीं है| इस युवा तानाशाह का समय भी खत्म हुआ और चार वर्ष के अभूतपूर्व उलटी सत्ता भी उखाड़ फेका गया| और अंत: वैलेंटाइन मेल्विन स्त्रस्सर के नम्बर दो ने ही इसके खोपड़ी पर बन्दूक रख कर इसे मार भगाया|
राजन! आपको जानकार ताकिन भी आश्चर्य नही होनी चाहिए कि दो-तीन वर्ष गायब रहने के बाद जब वैलेंटाइन मेल्विन स्त्रस्सर वापस दिखाई दिया तो उसके पास taxi का पैसा देने का भी पैसा नहीं था और उसने भिखारी वाले कपडे पहने हुए थे| सुनते है की आजकल वह छोटे बच्चो को पढ़ा कर अपना पेट पाल रहा है|
अब राजन| मेरा प्रश्न यह है कि वैलेंटाइन मेल्विन स्त्रस्सर की कहानी सुन क्या आपको भारत की किसी राजनेता का ख्याल आता है? यदि आपने उत्तर जानते हुए भी मेरे प्रश्न का उत्तर नही दिया तो आपके सिर के हज़ार टुकड़े हो जायेंगे|
विक्रम ने हँसते हुए कहा: बैताल आपकी इस कहानी को सुन मैं क्या बच्चा भी बता देगा कि आप युगपुरुष के वर्तमान से लेकर भविष्य की कहानी सूना रहे हो|
विक्रम के बोलते ही बैताल फिर से उड़ उसी पेड़ पर उल्टा लटक गया|




