राहुल गाँधी और उनका भूकम्प
जब से राहुल गाँधी थाईलैंड की यात्रा से वापस आये है तब से उनकी जुबान में ना केवल तेज़ी आ गई है बल्कि वह तीखे और चुभने वाले बोल बोलने लग गए है| कभी “सूट-बूट की सरकार” तो कभी कुछ| शायद अपने हार की पुनार्वेक्षा का परिणाम हो या विपस्सना का या केजरीवाल प्रभाव| जो भी हो उसने राहुल गाँधी को पुन: राष्ट्रीय राजनीति में ला खड़ा कर दिया है|
यों तो उनका परिवार का नाम ही काफी है देश की राजनीति की शुरुवात शीर्ष से शुरू करने के लिए, फिर भी आजकल जिह्वा-वाण का अपना महत्व है, ख़ास कर इस टीवी युग में| आपको राजनैतिक समझ हो या ना हो, आप वास्तविकता के धरातल से जुड़े हो या ना हो, आपको ऊलजलूल बोलने का जिगरा और बेशर्मी ज़रूर होना चाहिए| फिर तो टीवी वाले आपको आसमान पर चढ़ा ही देंगे| ऊपर से राहुल जी तो भारत के प्रथम परिवार हो चश्मों-चिराग जी ठहरे|
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को संसद के केंद्रीय हॉल में पत्रकारों से बातचीत की। राहुल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि अगर उन्होंने अपना पंडोरा बॉक्स खोल दिया तो संसद में भूकंप आ जाएगा। राहुल के हिसाब से पीएम नरेंद्र मोदी बड़े भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और वे कई सारे राज बाहर लाने के लिए तात्पर्य है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल के साथ कांग्रेस के 15-20 सांसद मौजूद रहे। साथ में 3 सहयोगी पार्टी भी थी जिन्होंने किसी भी तरह की जानकारी से इनकार कर दिया|
राहुल का एक ही मुद्दा था कि उनको संसद में बोलने नही दिया जा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी उनसे डरे हुए हैं| राहुल ने कहा, ”पीएम डरे हुए हैं, अगर उन्होंने मुझे बोलने दिया तो पोल खुल जाएगी। मेरे पास पीएम मोदी से जुड़ी कुछ पर्सनल जानकारी है, जो मैं लोकसभा में बताना चाहता हूं लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा।” राहुल शायद अभी भी मनमोहन सिंह को PM समझते है क्योंकि वही एकमात्र PM रहे है जो राहुल, सोनिया और उनके चमचो से डरते थे|
इस पूरे विवाद के बाद बुधवार शाम को ट्विटर पर राहुल गांधी के बयान को लेकर ट्विटर यूजर्स ने जमकर कटाक्ष किया। बुधवार शाम को ट्विटर पेस्ट कंट्रौल मोदी भी ट्रेंड कर रहा था| खासकर लोगो ने 3 Idiots फिल्म के “होता सबके पास है-दिखता कोई नही” वाले सम्वाद से जोड़ कर राहुल के इस बयान का ख़ासा मज़ाक बनाया| इससे पहले “राहुल का मैं बोलूंगा तो भूकंप आ जाएगा” वाले बयान का भी काफी मजाक बनाया गया था।




