मोदी सभा बनाम खाट सभा
मोदी सभा बनाम खाट पर चर्चा
लोग-बाग़ लखनऊ में मोदी सभा की भीड़ देखकर भौचक्का है| इससे पहले देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा की भीड़ ने तो विरोधियो के होश उड़ा दिए। बीजेपी के आयोजक भी इतनी भीड़ देखकर हैरान रह गए थे| इतनी भीड़ को देख विरोधी तरह तरह “रूपये-पैसे” के खर्च की बात हो रहे है| जैसे की बाकी पार्टी की सभाओं में भीड़ अपने पैसा खर्च करके आती है|
कांग्रेसी तो गाल बजने में सबसे आगे है जबकि अभी राहुल गाँधी की “खाट पर चर्चा” हुए बहुत दिन नहीं हुआ| उन रैली में लोगो को पैसा देकर बुलाया गया था या नहीं यह तो कांग्रेस ही जाने परन्तु लोग सर पर खाट लेकर ज़रूर चले गए| भाजपा की विरोधी पार्टियों को जैसे सांप सूंघ गया। हकीकत तो यह है कि खुद आयोजकों को भी उम्मीद नहीं थी इतने बड़े सैलाब की।
अगर लखनऊ रैली की बात करें तो स्वयं मोदी भी भीड़ देख बहुत खुश थे| और इसी ख़ुशी में वे इंदिरा जी के शैली में “अपने को हटाये जाने” वाली बात करने लगे| हो सकता है की किसी की नकल का जनता पर असर भी हो परन्तु मोदी जी की अपना एक करिश्मा है जिसे उनको भुनाना चाहिए|




