मुलायमसिंघ का नया पैंतरा – कांग्रेस की लगी वाट
उड़ती चिड़िया को खबर लगी है की मुलायमसिंह आशीर्वाद-प्राप्त समाजवादी पार्टी(MASP) ने कांग्रेस के 105 सीटो पर अपने उम्मीदवार खड़े करने का फैसला किया है।
ये उम्मीदवार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे और इनके प्रचार में परोक्ष रूप में नेता जी तथा शिवपाल यादव का हाथ होगा।
यह तरीका निकाला है मुलायमसिंह ने कांग्रेस से बदला निकालने के लिए। यदि यह खबर सही है तो कांग्रेस की वाट लगना तय है परंतु साथ ही अखिलेश रक्षित सपा को भी सरकार बनाना टेढ़ी खीर साबित होगा। साथ ही यह भी सवाल उठता है की क्या एक पिता अपने पुत्र से इतना नाराज़ हो सकता है की वह पुत्र का करियर को ही चोट पहुचाये दे।
यह चुनाव है। अभी देखिये आगे आगे होता है क्या।




