उत्तराखंड में कांग्रेस में महाभारत जारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत और किशोर उपाध्याय

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत और किशोर उपाध्याय

जैसे जैसे उत्तराखंड में चुनाव करीब आता जा रहा है कांग्रेस विभाजित होती जा रही है| चुनाव की तारीख का एलान होते ही अंतरकलह और बढ़ गया है| मामला वही है टिकटों का बटवारा|

मुख्यमंत्री हरीश रावत पीडीएफ के तीन विधायक हरीश चंद्र दुर्गापाल, मंत्री प्रसाद नैथानी और हरिदास को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ाना चाहते है तथा दिनेश धनै और प्रीतम सिंह पंवार निर्दलीय हैसियत से चुनाव लड़ना चाहते है| उन्होंने इसका प्रताव भी पार्टी आलाकमान को भेजा| पार्टी के सूबेदार किशोर उपाध्याय को धनै बिलकुल पसंद नहीं है| सो उन्होंने मुख्यमंत्री बताये बिना सभी 70 सीटों पर कांग्रेस के  उम्मीदवार लडाने की घोषणा कर दिया|

मुख्यमंत्री और किशोर उपाध्याय के बीच खडकती तलवार की गूँज पुरे उत्तराखंड में गूज रही है| इसी बीच हरीश रावत ने या यों कहिये रावत समर्थको ने प्रचार के लिए तीन रथ बनवा कर पार्टी दफ्तर भिजवा दिए। सोने पर सुहागा इन रथों पर केवल हरीश रावत की ही फोटो लगे हुए थे| इसलिए किशोर उपाध्याय  और उनके समर्थको का भड़का स्वभावीक था| अभी फोटो पर ही मारामारी चल रही थी की केन्द्रीय नेत्रित्व ने हरीश रावत को सभी 70 उम्मीदवार चुनने का अधिकार दे दिया| साथ ही पार्टी के सहप्रभारी संजय कपूर का पूरा समर्थन केवल और केवल मुख्यमंत्री हरीश रावत को ही मिल रहा है| इस बात को लेकर किशोर उपाध्याय पार्टी प्रभारी संजय कपूर को रावत का पिछलग्गू तक बता अपनी बौखलाहट का प्रदर्शन करते फिर रहे है|

Comments

comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *