प्रियंका गांधी स्टार प्रचारक की भूमिका अति सीमित है
UP के कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के अवतरित होने से बहुत ही उत्साहित है| उनको आशा थी, जी हाँ, है नहीं थी, कि प्रियंका गाँधी आएँगी, मोदी को भागायेंगी …. परन्तु पता नही किन कारणों से प्रियंका गाँधी ने स्टार प्रचारक में अपना नाम लिखवा कर भी अपनी भूमिका केवल अमेठी और रायबरेली तक ही सीमित कर लिया है| शायद यदि विनय कटियार को यह खबर पहले पता चल जाती तो हो सकता है की वे प्रियंका गाँधी पर अभ्रद तिप्पद्दी ना करते|
बहरहाल खबर यह है कि प्रियंका गांधी वाड्रा पूरे प्रदेश में कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करेंगी। साथ ही उनकी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के साथ साझा रैली करने की खबर भी गलत साबित हुई है| कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक निजी न्यूज चैनल को बताया-” प्रियंका गांधी वाड्रा केवल अमेठी और रायबरेली में ही प्रचार करेंगी। यह उनका फैसला है और हमने हमेशा उनकी निजता का सम्मान किया है।”
श्री रणदीप सुरजेवाला जी क्या आप या आपके अन्य पिद्दी कांग्रेसी के दम है की वे प्रियंका गाँधी के निजता का सम्मान करने के अतिरिक कुछ कर सके?
यहाँ यह कहना आवश्यक है की सपा और कांग्रेस के गठबंधन में प्रियंका गांधी की बड़ी भूमिका रही है तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए 11 फरवरी से आठ मार्च के बीच सात चरणों में मतदान होगा।
राजनीति में कब क्या हो जाए कहा नही जा सकता| इसलिए खबरों को ध्यान से देखते रहिये|




