जौनपुरी पतीला और बुड्ढ़े मोदी
उडती चिडिया उस समय जौनपुर की चुनावी सभा में ही थी जब राहुल गाँधी कह रहे थे कि “जब ओबामा जी की पत्नी अमेरिका में अपनी रसोई में कुछ पकायें, पतीलों को देखकर कहें कि सुंदर पतीला है और पतीले पे लिखा हो मेड इन जौनपुर।“ ज़रूर राहुल गाँधी जौनपुरी पतीला को प्रोमोट करने की इक्छा रही होगी| वरना इस तरह की बात कोई चुनावी सभा में करता है क्या|
अपने गजब के हास्य से भरपूर जनता का मनोरंजन करते हुए राहुल गांधी को मोदी पर तरस आगया और उन्होंने कहा, “मैंने अखिलेश से कहा कि मोदी जी की आयु हो गयी है। वह बुजुर्ग हो गये हैं। मोदी जी की अच्छे दिन वाली पिक्चर फ्लाप हो गयी है, अब देखने को नहीं मिलेगी। उत्तर प्रदेश में हम युवाओं की सरकार लाएंगे।“
वैसे राहुल गाँधी की चाहत है की आलू से लेकर पीतल के जौनपुरी पतीला तक की सारी फैक्ट्री उत्तर प्रदेश में लगाए| मगर यह समझ में नही आता ही अपने UPA राज में उनको यह सपना क्यों नही आया|
खैर कुछ भी हो इस चुनाव के गर्म माहौल में राहुल गाँधी अपने हलके फुल्के कटाक्ष तथा हास्य व्यंग से श्रोताओं का मान खूब लुभाते नज़र आये है|




