सतपाल सिंह सत्ती और धूमल में कुश्ती

सतपाल सिंह सत्ती, धूमल तथा नड्डा

सतपाल सिंह सत्ती, धूमल तथा नड्डासभी प्रान्तों की भाँती हिमाचल प्रदेश में प्रदेशाध्यक्ष की मिटटी पलीद हो रहे है| हिमाचल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का परोक्ष रूप में विरोध प्रेम कुमार धूमल कर रहे है और प्रतक्षय रूप में उनके समर्थक| क्योंकि हर सभा में सतपाल सिंह सत्ती की जगह धूमल ज़िन्दाबद में नारे लगते है|

यह बात केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और खुद सत्ती दोनों को ही अखरती है| अभी हाल फिलहाल सोलन में हुए अमित शाह के सम्मलेन में अमित शाह की जगह धूमल जिंदाबाद होने लगा| नड्डा ने पार्टी के प्रवक्ता राजीव बिंदल को नारे नन्द करने का इशारा भी किया| बिंदल ने उनकी आज्ञा मानते हए नारे रुकवा भी दिया| परन्तु धूमल राजीव बिंदल से नाराज़ हो गए|

धूमल अपनी ताकत दिखने के लिए उस शिष्ट मंडल का नेत्रित्व भी किया जो कांग्रेस सरकार के चार साल के कामकाज पर राज्यपाल को आरोप पत्र सौंपने के लिए गया था| जबकि यह नेत्रित्व सतपाल सिंह सत्ती को करना चाहिए था| वहां पर भी धूमल में पक्ष में खूब नारे लगे| इस मौके पर धूमल का जिंदाबाद सतपाल सत्ती को खूब अखरा| जब उन्होंने किसी व्यक्ति के जिंदाबाद के नारे लगाने से कार्यकर्ताओ को रोका तब कार्यकर्ता उनको धूमल से शिकायत करने की धमकी देने लगे| इसपर नाराज़ होकर सत्ती बोल ही पड़े धूमल के लिए समय माकूल नहीं है वर्ना धूमल प्रदेश के सूबेदार होते| इसलिए कार्कर्ता अपना पैतरेबाजी छोड़ धरातल पर काम करे|

Comments

comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *