शायना एन सी को तलाश है बड़ी भूमिका की

शायना एन.सी.

शायना एन.सी. होसकता है पाठकगण जानते हो “शायना एन सी” का पूरा नाम, कम से कम मुझे उनका पूरा नाम नहीं मालूम| आकर्षक व्यक्तिव की मालिकिन शायना एन सी महाराष्ट्र से बीजेपी की प्रखर नेता है जिनकी उस्पस्थिति पेज थ्री एवं टीवी की बहस में अनिवार्य है| बोलती अच्छा है, मधुर भी बोलती है तथा तर्क के साथ बोलती है जो बीजेपी के नेताओं में कम ही मिलता है|

शायना के पिता नाना चुडा सामा मुंबई के शेरिफ रह चुके है और उनका विवाह एक मुस्लिम लड़की से हुआ था| शायना एन.सी. इन्ही दोनों की संतान है| और शायना एन सी के नाना एक गुजराती है| स्वयं शायना का विवाह एक मराठी युवक से हुआ है| इस तरह शायना एन सी का परिवार सही माने में अखिल भारतीय परिवार है|

शायना की सबसे बड़ी इक्छा राज्यसभा में जाने की है जिसके लिए रतन टाटा, मुकेश अम्बानी, सुब्रतो राय, कुमारमंगल बिरला तथा अनिल अम्बानी भी बीजेपी के शीर्ष नेत्रित्व से सिफारिफ कर चुके है| परन्तु संघ और बीजेपी को शायना एन.सी. की इतनी महत्वाकांक्षा परंद नहीं आती दिख रही है|

फिर भी शायना बीजेपी में एक नई और बड़ी पारी खेलने का मन बना चुकी है| इस समय जब रतन टाटा बनाम साइरस मिस्त्री की जंग जोर पर है तब शायना ने संघ प्रमुख् मोहन भागवत को रतन टाटा से मिलने के लिए राजी कर लिया तथा रतन टाटा को लेकर नागपुर भी पहुच गई|

ज्ञात रहे की शायना एन.सी. देवेन्द्र फडनवीस के बेहद करीबियों में मानी जाती है| अमित शाह और गडकरी का चक्कर लगा कर भी शायना को ना तो लोकसभा का टिकट मिला ना ही इतने बड़े बड़े उद्योगपतियों की सिफारिश के बावजूद राज्यसभा की सीट|

बार बार मिलती असफलता के बावजूद फिलहाल शायना एन.सी. ने हार नहीं मानी है और बीजेपी में अपने लिए बड़ी भूमिका की तलाश जारी रही है| हो सकता है मोहन भागवत से मुलाकात इनके लिए नया रास्ता खोल दे|

तथास्तु

Comments

comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *