प्रियंका गांधी राबर्ट वाड्रा तथा कांग्रेस के बुरे दिन

प्रियंका गांधी और उनका परिवार गर्मी की छुट्टी रणथम्भोर में मनाना चाहते थे की दुर्भाग्यवश उनके बेटे के आँख में चोट लग गई।
उड़ती चिड़िया को खबर लगी कि ऐसे में घर पर रहते रहते प्रियंका गांधी को अचानक अपने यानी कांग्रेस के पुराने दरबारियों की याद आई और उन्होंने एक पुराने टेक्नोक्रेट और एक रिटायर्ड से पुराने कांग्रेसी पत्रकार तथा एक पुराने कांग्रेसी नेता को चाय पर बुलाया।
गपशप करते हुए प्रियंका ने उनको बताया की 2019 से पहले ही उनके भाई राहुल ग़ांधी की तरक्की अध्यक्ष पद पर हो जायेगी यदि सब कुछ सही चलता रहा।
और अगर कुछ गड़बड़ हुयी तो वे कांग्रेस की कमान अपने हाथ में ले लेंगी। क्योंकि हर हाल में प्रियंका गांधी कांग्रेस के बुरे दिन नही आने देंगी। हां..दोनों ही हालत में रॉबर्ट वाढरा को मुरादाबाद से चुनाव लड़ाया जाएगा क्योंकि वाढरा सक्रिय राजनीति में आने को बहुत उत्सुक है।

वहां से निकल कर तीनो अतिथि एक रेस्टोरंट में बैठे तथा बैठते ही तीनो वाड्रा के चुनावी उत्सुकता को याद कर एक सुर में बोले, “तो इसका मतलब है की कांग्रेस के असली बुरे दिन अभी आने को है।”

Comments

comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *