सतेन्द्र जैन स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली पर लटकती तलवार

सतेन्द्र जैन स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली

उडती चिड़िया को पता चला है कि  संभवतः नया बेनामी क़ानून सबसे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन पर लागू किया जाय| आयकर विभाग के सूत्रो के हिसाब से आयकर विभाग के पास स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन के खिलाफ पुख्ता सबूत है| इसके अतिरिक्त उडती चिड़िया ने यह भी सुना है की सीबीआई और ईडी भी इनके मंत्रिपद के कार्यकाल में करोडो रूपये की हेराफेरी की गहन जांच कर इनके खिलाफ मज़बूत केस बना चुकी है|

स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन से जुडी अनेक कम्पनियों के द्वारा करोडो रुपया आया बताया जाता है| जिससे दिल्ली के अनेक भागो में 200 एकड़ से अधिक ज़मीन खरीदी गई बताई जाती है| यदि यह सही है तो इनपर बेनामी सम्पती का मामला बनता ही है क्योंकि इनकी रजिस्ट्री पेपर पर सतेन्द्र जैन की ही फोटो लगी बताई जाती है| सतेन्द्र जैन पर यह भी आरोप बनता है की उन्होंने इन सम्पत्ति के बारे में चुनाव आयोग को नही बताया था|

बेनामी सम्पति के अतिरिक्त जैन पर भ्रष्टाचार निरोधक क़ानून भी लगाये जाने की तैय्यारी बताई जाती है| क्योंकी मंत्री महोदय के कम्पनी मगलायातन प्रोजेक्ट्स, पारस इन्फो तथा अकिंचन डेवेलोपेर्स के ज़रिये करोडो रूपये आये जो इनके मंत्री बनाने के बाद आना कानूनी रूप में गलत बताया जा रहा है|

सतेन्द्र जैन पर तलवार तो लटका ही दी गई है| बस इंतज़ार है सही समय का| यह भी पक्का है की यदि सतेन्द्र जैन पर कार्यवाई हुए तो केजरीवाल अपने उलटे-सीधे बयानों से शोर तो मचा ही देंगे|

Comments

comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *