कौन बनेगा पंजाब का सियासी जनरल
कौन बनेगा पंजाब का सियासी जनरल
उडती चिड़िया ने अपनी आँख पंजाब के चुनावी दंगल पर लगा रक्खी है जहाँ इस बार पंजाब के चुनावी दंगल में एक जनरल और एक कैप्टन की भिडंत होने वाली है|
सर्वेक्षणों से बेफिक्र कांग्रेस ने पंजाब की चुनावी जंग को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है| हालांकि कांग्रेस पार्टी के भीतर थोड़ी खींचतान भी दिख रही है। नवजोत सिद्धू का अब कांग्रेस में आना तय लगता है। जाहिर है कि अपनी पत्नी की विधानसभा सीट अमृतसर पूर्व से ताल ठोकेंगे सिद्धू। हां, कैप्टन अमरिंदर के इस्तीफे से खाली हुई अमृतसर लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस का उम्मीदवार कौन बनेगा, अभी रहस्य है। हो सकता है कि पार्टी यह सीट सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को सौंप दे। वैसे एक संभावना कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर की भी जताई जा रही है। यह बात अलग है कि एक परिवार से एक टिकट का फार्मूला लागू रखेगी कांग्रेस या नहीं।
दूसरी तरफ लगता है कि शिरोमणि अकाली दल का भरोसा प्रकाश सिंह बादल से उठता जा रहा है, तभी तो उन्होंने पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह को पटियाला शहर की विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ उतरने का फैसला किया है| साथ ही अकाली दल ने भी मतदाताओं को संदेश देने की कोशिश की है कि उसकी लोकप्रियता न होती तो रिटायर जनरल क्यों जुड़ते उसके साथ।
अब इस मुकाबले में एक मजेदार पेंच भी है| चुनावी दंगल ही एक ऐसी लड़ाई है जिसमे एक जनरल एक कैप्टन से भिड जाता है| कैप्टन अमरिंदर सिंह जनरल जेजे सिंह को पटखनी मारने का एलान कर चुके है जबकी जनरल जेजे सिंह अपने को सैनिक पुत्र के रूप में पेशकर वोट मांग रहे है| बस देखना है की कैप्टन अरिमिंदर सिंह का गढ़ पटियाला सीट पर जनरल कब्ज़ा कर पाते है या यह उनका वॉटरलू सिद्ध होता है|
साथ ही यह भी फैसला हो जाएगा की कौन बनेगा पंजाब का सियासी जनरल|




