कौन बनेगा अगला वितमंत्री?
कल शाम सुषमा स्वराज के राष्ट्रपति पद के मनोनीत किये जाने की अफवाह के तुरंत बाद उडती चिड़िया को आगे वित्तमंत्री की सुनगुन भी सुनाई पड़ी| क्योंकि कल शाम अचानक ही साउथ ब्लाक के शक्ति के गलियारों अफवाह के बाज़ार से गर्म हो गए| कयास लगाया जाने लगा कि कौन बनेगा अगला राष्ट्रपति| परन्तु निशाना अगले राष्ट्रपति पर नहीं था|
यदि पवार करिदार की माने तो कयास लगाया जा रहा है कि यदि प्रधानमंत्री आरएसएस की बात मानकर बीमार सुषमा स्वराज को अगला राष्टपति मनोनीत करते है तब अगला विदेशमंत्री कौन होगा|
परन्तु बात राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति या विदेशमंत्री की नहीं है| उडती चिड़िया बोल रही है कि इस हाल में विदेशमंत्रालय अरुण जेटली को दिया जाएगा और आरएसएस के चहेते नितिन गडकरी अगले वितमंत्री हो सकते है|
अति कार्यकुशल, मीडिया के चहेते, सभी के दोस्त नितिन गडकरी आजकल ट्रांसपोर्ट मंत्री है और प्रतिदिन रिकॉर्ड रोड का निर्माण करवा रहे है| गडकरी ना केवल सदा मुस्कुराने वाले तथा अपने विरोधियो को भी साथ लेकर वालो नेताओं में है बल्कि उनकी छवि दोस्त मंत्री के रूप में है|
साथ ही यह भी सवाल उठता है कि फिर गडकरी के स्थान पर कौन आयेगा? तो उसके लिए रेलमंत्री प्रभु और पियूष गोएल का नाम पर गौर किया जा सकता है|
अभी तो यह सब कयास मात्र है| असली पिक्चर तो उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद उभरेगी|




