कौन बनेगा राष्ट्रपति?

सुषमा स्वराज के सफल किडनी प्रत्यारोपण के बाद उड़ती चिड़िया का अनुमान है कि उनको कोई अतिमहत्वपूर्ण पद दिया जा सकता है जहा ना केवल उनको शारीरिक आराम मिलेगा बल्कि उनकी प्रतिभा का भरपूर उपयोग कर देश की छवि को सुधारने में सहायता मिलेगी| और यह पद राष्ट्रपति का है| विपक्षी पार्टियों को भी सुषमा स्वराज को महामहिम बनाए जाने पर कोई ख़ास एतराज़ होगा| और शायद मोदी की राजनैतिक गणित भी यही बोलती है| वजह साफ़ है कि सुषमा को राष्ट्रपति बनाये जाने से विदेशमंत्रालय में किसी कद्दावर नेता तो बैठा जाए|

इस योजना में थोड़ी नहुत परेशानी आरएसएस के भैया जोशी और दत्तात्रेय होसबोले से है जो राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते है तथा आरएसएस भी चुपचाप उनके साथ हो सकती है|

यही नहीं लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का नाम भी घूम रहा है| दूसरी तरफ दक्षिण की आरएसएस शाखा अपनी ताकत का अहसास करवाने के लिए किसी दक्षिण भारतीय का नाम सामने ला सकती है| इसके साथ कि पूर्व मुख्य-न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन तथा केरल के गवर्नर पी सदाशिवम के नामो पर गौर किया जा सकता है| परन्तु उडती चिड़िया का अनुमान है की केजी बालाकृष्णन और पी सदाशिवम में से किसी एक को उपराष्ट्रपति के लिए मनोतित किया जा सकता है|

Comments

comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *