मोदी के पिटारे में आकर्षक योजनाये

मोदी

मोदी शायद आपको याद होगा कि प्रधानमंत्री के रूप में संसद को सम्बोधित करते हुए मोदी ने कहा था की प्रथम चार वर्ष काम करने के लिए है| आखीरी वर्ष में काम करते हुए राजनीति भी होगी|

उडती चिड़िया को पता चला है कि अभी तो मोदी के पिटारे में बड़े काम की योजनाये है| जिसे कार्यकारी स्वरुप प्रदान करने में विशेषज्ञ लगे गई| परन्तु साथ ही पांचवे वर्ष के लिए भी नायब योजनाये भी है जो बीजेपी सरकार के लिए वरदान सिद्ध हो सकती है|

उनमे से एक योजना “यूनिवर्सल बेसिक इनकम योजना” भी है| जिसके तहत देश के हर नागरिक के लिए एक निश्चित आय के लिए लक्ष्य तय होगा| इस योजना पर पाइलेट प्रोजेक्ट भी आरम्भ हो गया है| इसके लिए मध्य प्रदेश के एक पंचायत को चुना गया है| इस पंचायत में प्रति व्यक्ति को पांच सौ मासिक का भत्ता दिया जा रहा है| फलस्वरूप इन व्यक्तियों के जीवन में आमूल बदलाव देखा जा रहा है| जिसका अध्यन कर यह निश्चित किया जाएगा की कितनी रकम पर्याप्त होगी|

उडती चिड़िया को यह भी पता चला है कि 2019 चुनाव के परिपेक्ष में मोदी के पिटारे में वृधावस्था पेंशन का प्रावधान भी है| जिसके तहत 3500 तक कि पेंशन दी जा सकती है|

लगता है कि आज के लोकतंत्र में “Free” का ख़ास महत्व है जिसे मोदी भी नकार नहीं पा रहे है|

Comments

comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *