मजीठिया के दबदबे से थर्राई आप पार्टी

मजीठियाआम आदमी पार्टी अपने पूरे दमखम से पंजाब में चुनाव लड़ रही है| केजरीवाल ने मजीठिया को तो ललकारा ही है साथ ही लंबी में प्रकाश सिंह बादल और जलालाबाद में सुखवीर सिंह बादल की अच्छी घेरा बंदी करा दी है| इन स्थानों पर आप पार्टी का चुनाव प्रबंधन भी बेहतर है| जिसके कारण दोनों बाप और बेटे को खासी मुशक्त करनी पद रही है| यों तो अभी स्थिति साफ़ नहीं है परन्तु दोनों बादल को सेफ नहीं कहा जा सकता|

परन्तु पंजाब में आप पार्टी के लिए मजीठिया भारी मुसीबत बने हुए है| केजरीवाल ने तो उनको 15 मार्च तक जेल में भी भेज देने की घोषणा कर दिया है| स्वभावतया केजरीवाल की इस घोषणा में भी शर्तें तो अवश्य ही लागू होंगी|

सभी विरोधी पार्टियों समेत आम पार्टी को भी मजीठिया की सीट पर चुनाव प्रबंधन में खासी मुश्किल आ रही है| उडती चिड़िया को पता चला है की अपने इलाके में मजीठिया का इतना दबदबा है कि कोई हिम्मत कर आप पार्टी को कार्यालय खोलने के लिए किराये पर कमरा भी देने को तैयार नहीं है|

वैसे आप पार्टी इसी दबदबे को आतंक कहकर वोट भुनाने की कोशिस कर रही है|

Comments

comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *