ज्योतिरादित्य सिंधिया को गाँधी परिवार की फटकार

ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस पार्टी के युवा नेता है और अपने मंत्री कार्यकाल में अपनी कार्य्किश्लता तथा मृद-भाषा के कारण ना केवल सत्ता पक्ष बल्कि विपक्ष के भी चहेते रहे है| उन्होंने सुषमा स्वराज से “यशस्वीभव” का आशीर्वाद भी पाया था|

ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी पार्टी के लिए बहुत मेहनत करते है| अभी हाल में ही उन्होंने मध्यप्रदेश में मुरैना, भिंड, चतरपुर, ग्वालियर इत्यादि कई स्थान पर जलसों में भाग लेकर जनसम्पर्क किया| और लोगो के दिल का हाल जाना|

खुजराहो में कार्यकर्ताओं की एक सभा में उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में पुछा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी का हाल है? कार्यकर्त्ता उदास हो गए और बोले की अगर प्रियंका दीदी प्रचार कर दें तो बात बन सकती है| फिर सोनिया जी के प्रचार से तो सोने पर सुहागा हो जाएगा|

इसपर ज्योतिरादित्य सिंधिया भुनभुनाकर बोले “हमलोग तो फंसे ही है परन्तु आपलोग भी गांधी भक्ती से ऊपर नही उठ पाते|” अब उनको क्या पता था की गाँधी परिवार के जासूस उनपर भी निगाह रखे हुए है| दरअसल वंही जनार्दन द्वेदी का एक रिश्तेदार भी बैठा था जिसने तुरंत यह बात जनार्दन द्वेदी को बता दिया और उन्होंने इसकी खबर सोनिया एवेम राहुल गाँधी को दे दिया|

ज्योतिरादित्य सिंधिया के अच्छे और साफ़-सुथरे रिकार्ड को देखते हुए दिग्विजय सिंह को काम मिला की वे ज्योतिरादित्य सिंधिया को अच्छी तरह समझा दें कि भले ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के महाराजा हो देश के युवराज केवल और केवल राहुल गाँधी है और आने वाले समय में भी युवराज गाँधी परिवार से ही होगा| इसलिए उनके लिए यह बेहतर होगा की वो सोच समझ कर और जगह तथा समय देख कर बात करे|

Comments

comments

One comment

  • चाटुकारिता की उम्र बहुत बड़ी नही होती, यह चाटुकारों को नही भुलाना चाहिए अन्यथा अस्तित्व खतरे में पर जाती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *