बीजू जनता दल पर छापे

ओड़िसा में तब हडकंप मच गया जब बीजू जनता दल के ख़ास नेताओं सांसद रबिंद्र जैना, विधायक प्रवृत बिश्वाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सहयोगी सरोज साहू के ठिकानों पर सीबीआई के छापे पड़े। परिणाम स्वरुप बीजू जनता दल का तिलमिला जाना स्वाभाविक था| मूल रूप में ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को केंद्र की मोदी सरकार का समर्थक माना जा रहा है।और यह सत्य भी है की अनेक मामलों में बीजू जनता दल के सांसद सरकार के पक्ष में बोलकर उसको मुसीबत से उभरते भी रहे है| ऐसे मामले में जहाँ सीधे सीधे सरकार का पक्ष लेना असम्भव सा होता था वहां भी बीजू जनता दल में सांसद मोदी सरकार के प्रति नर्म रुख रखते दिखे है, ख़ास आतुर पर राज्यसभा में| हो सकता है इसका कारन बीजू जनता दल का बीजेपी से लम्बा सम्बन्ध और नवीन पटनायक का उडीसा के बाहर राजनैतिक महत्वकांक्षा ना होना हो सकता है। अब वे अवकाश में जाने की अवस्था में भी दीखते है| इसलिए केंद्र सरकार से पंगे की न मनोदशा है और न जरूरत है। परन्तु इसके बावजूद बीजू जनता दल पर छपे का कोई राजनैतिक कारण तो होना नहीं चैये| परन्तु छपे तो छपे ही होते है| बीजू जनता दल का बोख्लाना स्वभाविक है| ओडिसा में अभी पंचायत चुनाव हो रहे हैं। परन्तु इन छापो से हुयी बदनामी का नुक्सान तो बीजू जनता दल को हो सकता है परतु बीजेपी को इसका लाभ नहीं मिलेगा| हालाँकि 25 नवंबर को भुवनेश्वर की जनसभा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नवीन सरकार को उठा फेंकने का आवाहन अवश्य किया था| यह सम्भव है की आगामी उड़ीसा के प्रांतीय चुनाव में बीजेपी नवीन पटनायक सरकार को उखाड़ कर अपनी सरकार बनाना चाहे| परन्तु ज़मीनी हकीकत यह है की ओड़िसा में बीजेपी का तंत्र ना केवल कमज़ोर है बल्कि टूटा-फूटा भी है| इसके बल पर चुनाव जीतना संभव नही लगता| यह सही है की धर्मेंद्र प्रधान भाजपा की तरफ से ओडिसा में तैयार हो रहे हैं। परन्तु नकारे प्रांतीय तंत्र और छपे के बलपर बीजू जनता दल दल को हराना सम्भव नहीं होगा, और यह तब भी सत्य है जब नवीन पटनायक रिटायर हो जाये|

ओड़िसा में तब हडकंप मच गया जब बीजू जनता दल के ख़ास नेताओं सांसद रबिंद्र जैना, विधायक प्रवृत बिश्वाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सहयोगी सरोज साहू के ठिकानों पर सीबीआई के छापे पड़े। परिणाम स्वरुप बीजू जनता दल का तिलमिला जाना स्वाभाविक था| मूल रूप में ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को केंद्र की मोदी सरकार का समर्थक माना […]

Read more